ऑपरेशन प्रहार के तहत चरस तस्करी पर बागेश्वर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी 03.22 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार |

बागेश्वर । उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए । उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त पंकज कुमार फट्टी पुत्र नन्दराम के कब्जे से 103.22 ग्राम अवैध चरस बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द कोतवाली बागेश्वर में FIR N0-39/2026 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

*अभियुक्त का विवरण—-*
पंकज कुमार फट्टी पुत्र श्री नन्द राम निवासी बानरी मण्डलसेरा थाना व जिला बागेश्वर उम्र 24 वर्ष।

*आपराधिक इतिहास*
1.FIR No.11/2025 धारा 29 एनडीपीएस एक्ट (कोतवाली बागेश्वर)
2.FIR No.14/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट (कोतवाली अल्मोड़ा)
3.FIR No.35/2024 धारा 323 506 IPC (कोतवाली बागेश्वर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *