किसानों की हुंकार से हरकत में आया प्रशासन! भाकियू रोड की पहल पर समस्याओं का समाधान, बकाया भुगतान और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर जल्द सीएम से होगी निर्णायक वार्ता |

हरिद्वार । पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन (रोड) के प्रतिनिधि मंडल ने उप जिलाधिकारी हरिद्वार से वार्ता कर किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराया । गत 11 जून को ज्वालापुर तहसील में आयोजित भाकियू रोड़ की मासिक पंचायत में उप जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए आज वार्ता करने के आश्वासन पर भाकियू रोड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा से मिला । वार्ता के दौरान ग्राम दरियापुर में कुछ किसानों के खेतों से खनन करने की शिकायत पर एसडीएम में जिला खान अधिकारी को पूरे मामले की जांच कर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए वही ग्राम डालूवाला में पीड़ित किसान की शिकायत पर उसके चक की पैमाइश करने के निर्देश राजस्व विभाग की टीम को दिए । वही जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ओम गुप्ता ने ग्रामीण अंचल में जल संस्थान की टंकियां ठीक कराने व पेयजलापूर्ति की उचित व्यवस्था करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने कहा कि बकाया भुगतान व स्मार्ट मीटर के विरोध को लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलेगा । प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महासचिव प्रदीप त्यागी, अनीश प्रधान, शहजाद कारी, टीटू मलिक, रजत रोड, शेर मोहम्मद, अवनीश रोड, ताज मोहम्मद, पराग त्यागी, कुलदीप त्यागी, व रामदास आदि भाकियू कार्यकर्ता शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *