नैनीताल | प्रहलाद नरायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु व निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में डॉ0 जगदीश चन्द्रा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात सुमित पाण्डे क्षेत्राधिकारी भवाली के निर्देशन में विमल मिश्रा थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चरस की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से 206 ग्राम चरस बरामद कर अभियुक्त के विरूद्द मुकदमा एफआईआर न0 1/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त पूर्व में भी चरस तस्करी व अन्य अपराधों नें जेल जा चुका है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तारी-
पवन दुम्का पुत्र स्व हीरा बल्लभ दुम्का निवासी खैरोला पंत भीमताल (उम्र 26 वर्ष)
















Leave a Reply