खोया पर्स सकुशल लौटाकर हरिद्वार पुलिस ने जीता श्रद्धालु का दिल |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | हरकी पैड़ी क्षेत्र में स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी श्रीमती जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान कहीं खो गया था। सूचना प्राप्त होने पर हरिद्वार पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए पर्स मिलने के उपरांत लगातार सार्वजनिक उद्घोषणा कर संबंधित महिला की तलाश की गई । लगातार किए गए एनाउंसमेंट के बाद श्रीमती जयश्री कांतिलाल सोनी पुलिस चौकी पहुंचीं, जहां आवश्यक सत्यापन के उपरांत उनका पर्स सकुशल एवं सुरक्षित उन्हें सुपुर्द किया गया | पर्स वापस मिलने पर श्रीमती सोनी ने हरिद्वार पुलिस की तत्परता, ईमानदारी एवं जनसेवा भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया । हरिद्वार पुलिस श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा, सहायता एवं सेवा के लिए निरंतर तत्पर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *