नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं ।
एसपी सिटी हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक बिष्ट एवं थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस ने 6.5 पेटी अवैध शराब व मुक्तेश्वर पुलिस ने 01पेटी अवैध शराब के साथ 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में मनोज कुमार, प्रभारी चौकी खेड़ा व पुलिस टीम द्वारा गौलापार खेड़ा क्षेत्र में बागजाला राजननाथ के जरनल स्टोर के पीछे अरबाज के घर के पास से एक व्यक्ति के कब्जे से कुल 297 पव्वे (231 पव्वे देशी शराब के व 66 पव्वे अंग्रेजी शराब के) कुल 6.5 पेटी अवैध शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी-
मनीष आर्य पुत्र गंगा राम आर्य निवासी रामलाल कॉलोनी बागजाला गौलापार
बरामदगी-
6.5 पेटी अवैध शराब बरामद
थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर के नेतृत्व में धारी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अघरिया में
800 मारुति कार को चैक किये जाने पर एक व्यक्ति के कब्जे से कुल 01 पेटी शराब जिसमें 12 बोतल गुलाब माल्टा देसी मसालेदार शराब व 05 बोतल मेक डबल नंबर 1 अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।उक्त के विरुद्ध थाने में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी-
दीपचंद पुत्र नवीन चंद्र निवासी ग्राम अगरिया तहसील धारी
















Leave a Reply