एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहा आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पूर्व में भी सिडकुल व रानीपुर में मादक पदार्थो की तस्करी के दर्ज अभियोग में जा चुका है जेल |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस टीमो द्वारा नशे के सौदागरो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करो के विरूद्ध कार्यवाही जारी रखते हुये एन0डी0पी0एस0 के मु0अ0सं0 28/26 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे आरोपी पंकज को कृपाल आश्रम स्थित ग्राउण्ड से धर दबोचकर मुकदमा उपरोक्त में अन्तर्गत धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत हिरासत में लिया गया । आरोपी पंकज पूर्व में भी अवैध स्मैक/गाँजा तस्करी में थाना रानीपुर व सिडकुल से जेल जा चुका है, जो अपने साथियो के माध्यम से थाना सिडकुल व थाना रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने का शातिर अपराधी है, जिसके विरूद्ध थाना रानीपुर व थाना सिडकुल पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत है । आरोपी पंकज को मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

*विवरण आरोपी*
पंकज पुत्र राजेन्द्र निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष

*आपराधिक इतिहास आरोपी पंकज-*
1- मु0अ0सं0 159/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना रानीपुर
2- मु0अ0सं0 167/24 धारा 29 एनडीपीएस एक्ट, थाना सिडकुल
3- मु0अ0सं0 448/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सिडकुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *