पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ |

हरिद्वार। बुधवार को पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान-विकसित भारत की पहचान’ के तहत भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित हुआ, जिसमें नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय और मंत्रालय के बीच हुए MoU के उद्देश्यों को दोहराया गया । कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली और हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर अपना संकल्प व्यक्त किया । इस अवसर पर प्रेरणास्रोत के रूप में स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण तथा साध्वी देवप्रिया, प्रति-कुलपति प्रो. मयंक अग्रवाल के मार्गदर्शन का उल्लेख किया गया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. के.एन.एस. यादव, कुलसचिव डॉ. दीपेश सक्सेना, उप-कुलसचिव डॉ. निर्विकार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ए.के. सिंह, विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, निदेशक, प्राध्यापक, शोधार्थी, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे । अभियान के अंतर्गत आगामी दस दिनों तक साइकिल रैली, बाइक रैली, योग शिविर, जन-जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और संवाद सत्र जैसे आयोजन किए जाएंगे । यह पहल युवाओं में नशा-विरोधी जागरूकता बढ़ाने और “नशा मुक्त भारत-विकसित भारत” के संकल्प को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *