नशीले इन्जेक्शन की तस्करी करने वाले आरोपित को ANTF/बुग्गावाला पुलिस ने धर दबोचा आरोपित तस्कर के कब्जे से 44 नशीले इन्जेक्शन हुए बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बुग्गावाला | पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून द्वारा चलाए जा रहे आप्रेशन प्रहार व “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’’ के अन्तर्गत मिशन को साकार करने हेतु SSP हरिद्वार द्वारा माद्क पदार्थों/दृव्यों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध कडी कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में थानाध्यक्ष बुग्गावाला के नेतृत्व में थाना बुग्गावाला पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए सांय में दौराने चैकिंग रोशनाबाद – बुग्गावाला मार्ग पर ग्राम कुडकावाला तिराहे के पास से आरोपित कुर्बान पुत्र इसरार निवासी- मौहल्ला चौहानन कोतवाली ज्वालापुर जिला हरिद्वार को 44 नशीले इन्जक्शन LEEGEGESIC* (*BUPRENORPHINE*) वाणिज्य मात्रा 88 MG इन्जेक्शन के साथ पकडा गया है।   दौराने पूछताछ आरोपित द्वारा बडे ड्रग्स पैडलरो के नामों का खुलासा किया है । आरोपित के विरुद्ध थाना बुग्गावाला में एन०डी०पी०एस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकाश में आये ड्रग्स पैडलरो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं ।

*नाम पता आरोपित*
01. कुर्बान पुत्र इसरार निवासी- मौहल्ला चौहानन कोतवाली ज्वालापुर जिला हरिद्वार।

*बरामदा माल*
01. नशीले इन्जेक्शन 44 *LEEGESIC* ( *BUPRENORPHINE*) मात्रा 88MG/GM
02. मो०सा० प्लसर रंग काला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *