ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही पुलिस टीम ने सट्टे की खाईबाडी करते 01 आरोपी को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में कलियर पुलिस द्वारा अपराधियो के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में कलियर पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को पिरान कलियर क्षेत्र से अवैध रुप से सट्टे की खाई बाडी करते पकड़ा जिसके कब्जे से डायरी, पैन, सट्टा पर्ची व कुल 1820/- रुपये बरामद हुये । आरोपी के विरुद्व थाने पर सार्वजनिक जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

*विवरण आरोपी-*
शमशेर पुत्र रमजानी निवासी वार्ड नं0 01 इमाम साहब रोड़ कलियर जिला हरिद्वार उम्र 36 वर्ष

*बरामदगी-*
सट्टा उपकरण डायरी, पैन, व कुल नकदी 1820/- रू0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *