CMR ग्रीन कंपनी में स्क्रैप से निकलने वाली चांदी की चोरी का खुलासा सिडकुल पुलिस ने 03 आरोपियों को दबोचा, 581.87 ग्राम चांदी बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | थाना सिडकुल पुलिस ने CMR ग्रीन कंपनी में स्क्रैप से निकलने वाली चांदी की चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए कंपनी के 03 आरोपी कर्मचारियों को हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 581.87 ग्राम सफेद धातु (चांदी) बरामद की गई है । दिनांक 15.06.2026 को वादी ऋषि तिवारी पुत्र राम लखन तिवारी निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में मु0अ0सं0 237/2026 धारा 306 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना एडिशनल उपनिरीक्षक अनिल सैनी द्वारा की जा रही थी । जांच के दौरान कंपनी के तीन कर्मचारियों से पूछताछ की गई, जिन्होंने कंपनी से चांदी चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर कंपनी की दीवार के पास फेंकी गई एक नीले रंग की थैली बरामद की गई, जिसमें कपड़े की पोटली में छिपाकर रखी गई चोरी की चांदी मिली । मौके पर वादी ऋषि तिवारी द्वारा बरामद धातु की पहचान कंपनी की चांदी के रूप में की गई। इसके बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। मुकदमे में धारा 3(5)/317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है । आरोपियों के विरुध्द नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपी*
1. दीपक पुत्र सुखवीर निवासी ग्राम रसूलपुर रिठौली, थाना चोला चौकी, बुलंदशहर (उ.प्र.) हाल निवासी अशोक वाटिका, हरीनगर कॉलोनी, थाना सिडकुल, हरिद्वार।
2. रवि चौहान पुत्र मदनपाल चौहान
निवासी ग्राम रोशन नगर, थाना उजझानी, जनपद बदायूं (उ.प्र.) हाल निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार।
1. कमल कुमार पुत्र भूदेव सिंह निवासी ग्राम शहबाजपुर, थाना शिवालाकला, जिला बिजनौर (उ.प्र.) हाल निवासी रामधाम कॉलोनी, थाना सिडकुल, हरिद्वार।

*बरामदगी*
581.87 ग्राम सफेद धातु (चांदी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *