दुष्कर्म के अभियोग में फरार आरोपी पुलिस ने दबोचा मुख्य आरोपी जोगिंदर को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल फरार चल रहे सह-आरोपी को भी पुलिस ने दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | एक महिला द्वारा कोतवाली पिरान कलियर में तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि तीन व्यक्तियों ने आपसी षड्यंत्र के तहत उसे डरा-धमकाकर एक कमरे में ले जाकर एक आरोपी द्वारा जबरन दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी । महिला की तहरीर के आधार पर थाना पिरान कलियर में मु0अ0सं0 99/2026 अंतर्गत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम मे पुलिस टीम ने मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी आसिफ उर्फ सलमान को कलियर बस अड्डा क्षेत्र से दबोचा। आरोपी के विरुध्द नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
आसिफ उर्फ सलमान पुत्र शेरअली निवासी ग्राम तेल्लीवाला पाडली गुर्जर, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *