खनन सामग्री से भरे 03 ट्रेक्टर ट्रालियों को ओवरलोड व यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर किया सीज़ |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बुग्गावाला | SSP हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सडक दुर्घटनाओ़ की रोकथाम व ओवर लोर्डिग के विरूद्ध सख्त कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये है । उपरोक्त क्रम में रात्रि में थानाध्यक्ष बुग्गावाला के नेतृत्व में थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान ओवर लोडिंग व यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई करते 03 ट्रैक्टर ट्राली को ओवरलोडिंग व यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सीज किया गया है। ओवर लोडिंग के विरूद्ध जनपद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है ।

*विवरण सीजशुदा ट्रैक्टर ट्राली*
01. UK17W7940
02. UK17Z5794
03. UK17Z7686

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *