खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही चोरी का खेल खत्म, पथरी पुलिस की मुस्तैदी से खुला राज 24 घंटे में खुलासा 02 आरोपी पुलिस के फंदे में फँसे, 05 चोरी की मोटरें बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | वादी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह निवासी ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार द्वारा खेत से पानी की मोटर चोरी होने संबंधी प्रार्थना पत्र थाना पथरी पर दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0- 295/2026 पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई । क्षेत्र में लगातार हो रही मोटर चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा थानाध्यक्ष पथरी को शीघ्र खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ, क्षेत्र में लगे डिजिटल साक्ष्यों की जांच एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 02 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की । पूछताछ के दौरान दोनों संदिग्धों ने मोटर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई 05 मोटरें बरामद की गईं, जिनकी तस्दीक की जा रही है । पकड़े गये आरोपियों के विरुध्द नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
1. शहजाद पुत्र इरशाद
2. साहिल पुत्र लियाकत
दोनों निवासी ग्राम मुस्तफाबाद पदार्था, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी*
चोरी की 05 पानी की मोटरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *