कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने वाले आरोपित को धर दबोचा आरोपित के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन किया गया बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बुग्गावाला | पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून द्वारा चलाए जा रहे आप्रेशन प्रहार एवं देवभूमि उतराखण्ड को नशा मुक्त करने के लिए चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु *SSP* हरिद्वार द्वारा अवैध शराब बनाने व तस्करी करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश निर्गत किये गये हैं । उपरोक्त क्रम में थाना बुग्गावाला पुलिस टीम को रात्रि में ग्राम मुजाहिदपुर स्थित नदी के किनारे भट्टी लगाकर अवैध कच्ची शराब बनाये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी । प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मुजाहिदपुर स्थित नदी के पास छापा मारकर आरोपित पुत्र पालू निवासी ग्राम मुजाहिदपुर सतीवाला थाना बुग्गावाला को मौके से कच्ची शराब बनाते हुए पकडा गया व आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब की भट्टी, चूल्हा, सिलेंडर, व उपकरण बरामद किये गये । व करीब 500 लीटर लाहन को मौके पर नष्ट किया गया । थाना बुग्गावाला में आरोपित अनूप के विरूद्ध धारा-60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

*नाम पता आरोपित*
1.अनूप पुत्र पालू निवासी ग्राम मुजाहिदपुर सतीवाला थाना बुग्गावाला।

*बरामदगी*
01.12 लीटर अवैध कच्ची शराब
02.अवैध शराब बनाने की भट्टी
03. बडा ड्रम 01
04 एक पतीला
05. चुल्हा 01
06. गैस सिलेंडर 01

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *