शेरपुर में किसान वैज्ञानिक चौपाल में किसानों को सिखाए गए खेती के गुर, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा भी पहुंचे ।

हरिद्वार | रुड़की के शेरपुर गांव में आयोजित किसान वैज्ञानिक चौपाल में किसानों को आधुनिक खेती के गुर सिखाए गए। इस दौरान उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने शिरकत कर किसानों से सीधा संवाद किया और उन्हें कृषि क्षेत्र में आ रही नई तकनीकों की जानकारी दी । इस दौरान किसानों को सॉइलेस फार्मिंग, मशरूम उत्पादन, आधुनिक सब्जी उत्पादन, पशुपालन और मछली पालन जैसे रोजगारपरक और लाभकारी विकल्पों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही कृषि किट, उन्नत खाद और पशुओं के लिए मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अन्नदाताओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ खेती में नई तकनीकों कअपनाना जरूरी है, जिससे किसान कम लागत में अधिक उत्पादन लेकर अपनी आय बढ़ा सकें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *