उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है ।

देहरादून । उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है । खेल मंत्री रेखा आर्य ने अपने शोक संदेश में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के गौरव, महान निशानेबाज एवं द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का निधन खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया और अपनी प्रतिभा व उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया । उन्होंने कहा कि खिलाड़ी के साथ-साथ एक कुशल कोच के रूप में भी जसपाल राणा ने अनेक युवा प्रतिभाओं को तराशा और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेलों के विकास और खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा | रेखा आर्य ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा का खेल जगत में योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *