बागेश्वर | 14 जून 2026 को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय पदों की लिखित परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और नकल विहीन संपन्न* कराने के लिए बागेश्वर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद के सभी थाना, चौकी और कोतवाली क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करते हुए व्यापक चेकिंग अभियान* चलाया जा रहा है । परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जनपद की सभी सीमाओं और मुख्य प्रवेश द्वारों पर बैरियर लगाकर बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है, साथ ही क्षेत्र के सभी होटलों, ढाबों, लॉज और धर्मशालाओं में ठहरे लोगों के पहचान पत्रों की भी सघन जांच की जा रही है। अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 वाहनों का एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा भंग करने और संदिग्ध रूप से घूमने वाले 23 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर वैधानिक कार्रवाई की गई है । परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक खबर या पेपर लीक जैसी झूठी सूचनाएं फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस की सोशल मीडिया सेल विशेष रूप से चौबीसों घंटे पैनी निगरानी रखी जा रही है ।
बागेश्वर पुलिस का संदेश- परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता से खिलवाड़ करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कठोरतम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
















Leave a Reply