ऑपरेशन प्रहार’: पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |

बागेश्वर | उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए। उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली बैजनाथ पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त कंचन सिंह पुत्र गोविंद सिंह निवासी जखेड़ा कोतवाली बैजनाथ जनपद बागेश्वर को 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ* गिरफ्तार कर कोतवाली बैजनाथ में FIR N0-18/26 अन्तर्गत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*अभियुक्त का विवरण—*

अभियुक्त कंचन सिंह पुत्र गोविंद सिंह निवासी जखेड़ा कोतवाली बैजनाथ जनपद बागेश्वर उम्र 35 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *