पुलिस की त्वरित कार्यवाही, महिला का खोया हुआ बैग मय नकदी व सामान के 2 घंटे के भीतर बरामद कर किया महिला के सुपुर्द ।

बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद पुलिस सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई कर जनता को राहत पहुंचाने के लिए निरंतर तत्पर है। इसी क्रम में भतड़िया निवासी महिला द्वारा कोतवाली बैजनाथ पुलिस को सूचना दी गई कि गरुड़ बाजार में खरीददारी करने के दौरान उनका बैग कहीं खो गया है। पीड़िता ने बताया कि खोए हुए बैग में उनका मोबाइल फोन, नकदी, आधार कार्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण पहचान पत्र रखे हुए थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन की। सटीक सूचना और तत्परता के चलते पुलिस टीम ने *सूचना मिलने के मात्र 2 घंटे के भीतर ही उक्त महिला का खोया हुआ बैग, उसमें रखे मोबाइल, नकदी और सभी दस्तावेजों के साथ सही सलामत बरामद कर लिया । पुलिस टीम द्वारा *महिला को उनका खोया हुआ बैग सुपुर्द किया* गया। अपना कीमती सामान और दस्तावेज वापस पाकर महिला के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने *बागेश्वर पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही, कार्यकुशलता और ईमानदारी की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए बागेश्वर पुलिस का आभार* व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *