सीसीटीवी की पैनी नजर और पुलिस की सतर्कता ने वाहन चोरों के मंसूबों पर फेरा पानी 5 साल में जेल से छूटे अपराधियों के सत्यापन अभियान ने खोली चोरी गिरोह की परतें हरिद्वार पुलिस की अथक मेहनत से 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 3 शातिर चोर गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने 03 शातिर वाहन चोरों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से चोरी की कुल 12 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं । वादी मतलूब पुत्र छोटा निवासी ग्राम करौंदी द्वारा अपनी मोटरसाइकिल संख्या UK17F-4899 चोरी होने की सूचना दी गई, जिस पर कोतवाली भगवानपुर में मुकदमा दर्ज किया गया । इसके अतिरिक्त वादी अहसान पुत्र कुर्बान निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल द्वारा अपनी मोटरसाइकिल UP11BQ-7714 चोरी होने की तहरीर दी गई। इस संबंध में भी मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई । वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा पुलिस टीमों को विशेष निर्देश दिए गए । जांच के दौरान लगभग 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । विगत 05 वर्षों में जेल से छूटे वाहन चोरों का सत्यापन एवं पूछताछ की गई। पुलिस टीम सहारनपुर, मुजफ्फरनगर सहित सीमावर्ती जनपदों के थानों एवं जेलों से सूचनाएं एकत्र की गईं व साथ ही थाना क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया । चेकिंग के दौरान खेलपुर रोड से खानपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध युवकों को UK17F4899 व UP11BQ7714 मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर भगवानपुर क्षेत्र से चोरी हुई दोनों मोटरसाइकिलों सहित कुल 12 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किए गए । बरामद वाहनों में थाना कलियर क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल तथा हिमाचल प्रदेश के बद्दी जनपद से चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल भी शामिल है। अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
1. कुलदीप सैनी पुत्र सतपाल निवासी अम्बेहटी, थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.)
2. ⁠कुलदीप कुमार पुत्र भूल्लन निवासी दादनौर, थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.)
3. ⁠मुनव्वर पुत्र बसीर निवासी कुण्डाकला, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.)

*आपराधिक इतिहास आरोपी कुलदीप सैनी*
1. मु0अ0सं0 251/24 धारा 379/411/34 आईपीसी चालानी थाना झबरेडा
2. ⁠मु0अ0सं0 262/24 धारा 303(2)/3(5) /317(2) बीएनएस चालानी थाना झबरेडा
3. ⁠मु0अ0सं0 263/24 धारा 303(2)/3(5) /317(2) बीएनएस चालानी थाना झबरेडा
4. ⁠मु0अ0सं0 277/22 धारा 379/411/34 आईपीसी चालानी थाना हरिद्वार
5. ⁠मु0अ0सं0 01/25 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट चालानी थाना झबरेडा
6. ⁠मु0अ0सं0 387/19 धारा 138 विधुत अधि0 चालानी थाना नकुड सहारनपुर उ0प्र0
7. ⁠मु0अ0सं0 147/22 धारा 308/323/324/325 आईपीसी चालानी थाना नकुड सहारनपुर उ0प्र0
8. ⁠मु0अ0सं0 393/22 धारा392 आईपीसी चालानी थाना नकुड सहारनपुर उ0प्र0
9. ⁠मु0अ0सं0 395/22 धारा25/3 A.act चालानी थाना नकुड सहारनपुर उ0प्र0
10. ⁠मु0अ0सं0 75/23 धारा 379/411 आईपीसी चालानी थाना नकुड सहारनपुर उ0प्र0
11. ⁠मु0अ0सं0 11/24 धारा 379/411 आईपीसी चालानी थाना गगौह सहारनपुर उ0प्र0

*आपराधिक इतिहास आरोपी कुलदीप कुमार*
1. मु0अ0सं0 575/25 धारा 317(2) /317(5) बीएनएस चालानी थाना नकुड सहारनपुर
2. मु0अ0सं0 384/25 धारा 303(2) 317(2) बीएनएस चालानी थाना भगवानपुर

*बरामदगी दोपहिया वाहनों का विवरण*
1. मु0अ0स0 198/26 धारा-303(2) बी.एन.एस से सम्बन्धित मो0सा0 नम्बर UK17F 4899 *कोतवाली भगवानपुर से सम्बंधित*
2. ⁠मु0अ0सं0-237/26 धारा-303(2) बी.एन.एस से सम्बन्धित मो0सा0 स्प्लेण्डर प्लस रजि0 नं0 UP11BQ- 7714 *कोतवाली भगवानपुर से सम्बंधित*
3. ⁠मो0सा0 स्प्लेंडर प्लस बिना नम्बर चैसिस न0 MBLHAW112MHL61540 व इंजन न0 HA11EVHL36277 वाहन संख्या UK 17R 5319 *थाना कलियर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 123-2026 धारा 303(2) BNS से सम्बंधित*
4. ⁠मो0सा0 बुलेट बिना नम्बर प्लेट चौसिस न0 ME3J3DF5BT1010112 व इंजन न0 J3A5FBT1015179 थाना बरोटीवाला जिला बद्दी हिमाचल प्रदेश पर पंजीकृत मु0अ0सं0 67-2026 धारा 303(2) BNS से सम्बंधित*
5. ⁠मो0सा0 बिना न0प्लेट स्प्लेंडर प्लस जिसका चैसिस न0 MBLHA10BFFHF09040 व इंजन न0 HA10ERFHF16492
6. ⁠मो0 सा0 सुपर स्प्लेंडर रंग काला चैसिस न0 MBLHA10EZBHD03146 व इंजन न0 H10EFBHD25869
7. ⁠मो0सा0 हीरो स्प्लेंडर चैसिस न0 MBLH10ABBHC07674 व इंजन न0 HALDEGBHC13170
8. ⁠मो0सा0 स्प्लेंडर प्लस इसका चैसिस न0 MBLH10BWFHH79095 व इंजन न0 H10EWFHH36765
9. ⁠मो0सा0 प्लेटिना रंग काला बिना नम्बर प्लेट चैसिस न0 MD2A18AZ1CRF37664 व इंजन न0 DZZRCF37252
10. ⁠मो0सा0 स्प्लेंडर बिना नम्बर चैसिस न0 MBLHA10ABBHG23725 व इंजन न0 HA10EGBHG31091
11. ⁠मो0सा0 स्पलेण्डर बिना नम्बर चैसिस न0 MBLHA10AMF9A07281 व इंजन न0 HA10DJF9A08328
12. ⁠मो0 सा0 स्प्लेंडर प्लस HR05AE1198 चैसिस न0 MBLHA10EZB9L03541 व इंजन न0 HA10EFB9L05075

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *