मुस्तैद बागेश्वर पुलिस व फायर टीम: कपकोट मार्ग पर गिरा पेड़ हटाकर सुचारू कराया यातायात, कठायतबाड़ा में जलभराव से बचाया बागेश्वर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: रीमा-कपकोट मार्ग पर गिरा पेड़ हटाकर सुचारू कराया यातायात |

बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद पुलिस आपातकालीन सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई कर जनता को राहत पहुंचाने के लिए निरंतर तत्पर है। इसी क्रम में डायल 112 के माध्यम से चौकी रीमा थाना कपकोट को सूचना प्राप्त हुई कि बागेश्वर-रीमा मुख्य मार्ग पर एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया है । पेड़ गिरने के कारण मार्ग दोनों ओर से पूरी तरह बाधित हो गया था और सड़क पर लंबा जाम लग गया था । सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रीमा ने बिना समय गंवाए पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर प्रस्थान किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय संसाधनों की मदद से गिरे हुए पेड़ को काटकर मुख्य सड़क मार्ग से हटाया और सुरक्षित किनारे किया । पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बंद पड़ा मार्ग कुछ ही समय में दोबारा खुल गया। वर्तमान में उक्त मार्ग पर यातायात पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।

आधी रात को भारी बारिश के बीच आवासीय भवनों से निकाला पानी, टाला बड़ा नुकसान*

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में,* दिनांक 10 जून 2026 की रात्रि को फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना मिली कि *कंट्रीव्हाइट स्कूल, कठायतबाड़ा के पास भारी बारिश के कारण आवासीय भवनों में जलभराव* हो गया है । सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में *फायर रेस्क्यू यूनिट बिना समय गंवाए तत्काल राहत सामग्री के साथ घटनास्थल* के लिए रवाना हुई । रेस्क्यू टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि भारी बारिश के कारण मुख्य सड़क का पूरा पानी तेजी से आवासीय मकानों के भीतर घुस रहा था। परिवार के सदस्यों डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए थे । फायर रेस्क्यू टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। टीम के जवानों ने बिना देरी किए *फावड़ों और अन्य उपकरणों की मदद से मलबे को साफ किया और पानी की निकासी का रास्ता बनाकर उसे पास के अलग-अलग खेतों की तरफ डाइवर्ट कर दिया । स्थानीय जनता द्वारा बागेश्वर पुलिस के इस त्वरित एवं सराहनीय कार्य के लिए दिल से धन्यवाद दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *