सी0ओ0 बडकोट द्वारा की गयी नशे के आदी हुये लोगो की काउंसलिंग |

उत्तरकाशी | ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के अन्तर्गत उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत समाज व युवा पीढी को नशे के चंगुल से बचाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों/युवाओं(जो नशे की लत में फंसे हैं) को चिह्नित कर काउंसलिंग की जा रही है। इसी क्रम में सुरेन्द्र सिंह भण्डारी, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट द्वारा थाना बडकोट क्षेत्र मे नशे के आदी हो चुके व्यक्तियो चिन्हित करवाकर सीओ बडकोट कार्यालय में उनकी काउंसलिंग की गई। सभी को नशे के दुष्प्रभाव की व्यापक जानकारी देते हुये नशे को त्यागकर जीवन की मुख्यधारा से जुडने के लिये मार्गदर्शन किया गया। खेलकूद व व्यायाम को अपने दैनिक दिनचर्चा में जोड़कर अपने परिवार, बच्चो व कैरियर पर फोकस करने हेतु बताया गया । इस दौरान थानाध्यक्ष बडकोट श्री दीपक सिंह कठैत भी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *