सांयकालीन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गयी कार्यवाही |

रुद्रप्रयाग | पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना प्रभारियों तथा निरीक्षक यातायात को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी के क्रम में आज कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत चौकी घोलतीर क्षेत्रान्तर्गत यातायात निरीक्षक श्याम लाल तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी के नेतृत्व में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गयी, तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान नशे में वाहन चलाने वाले एक वाहन चालक के वाहन को सीज करने के साथ ही आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी । शराब पीकर वाहन चलाने व वाहनों में ओवर लोड़िंग करने वाले वाहन चालकों सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का चेकिंग अभियान निरन्तर जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *