नैनीताल | डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए
विशेष अभियान में 03 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
*1-* गिरीश चंद्र निवासी प्रेमपुर लोस्ज्ञानी,
*2-* शंकर निवासी आनंदपुर *3-* कुर्की वारंट में वांछित तरुण वाला निवासी दुर्गा विहार, कुसुमखेड़ा।
*इसके अतिरिक्त कानून शांति/यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान निम्न कार्रवाई की गई—*
• *पुलिस एक्ट* के अंतर्गत कुल 34 चालान कर ₹10,750 का संयोजन शुल्क वसूला गया।
• *मोटर वाहन अधिनियम* के तहत 28 चालान कर ₹13,500 का संयोजन शुल्क वसूला गया तथा 01 वाहन को सीज किया गया।
इस प्रकार अभियान के दौरान *कुल 62 चालान कर ₹24,250 का संयोजन* शुल्क वसूला गया । नैनीताल पुलिस द्वारा अपराधियों, वारंटियों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है ।














Leave a Reply