बागेश्वर पुलिस की दोहरी कार्रवाई: होटलों व मॉल्स में फायर उपकरणों की जांच, वहीं रीमा पुलिस ने जंगलों में लगी आग को बुझाया |

बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (IPS) के निर्देशानुसार, फायर सेफ्टी चेकिंग और वनाग्नि नियंत्रण हेतु अभियान चलाया गया ।

*1.होटलों और मॉल्स में फायर उपकरणों का संयुक्त औचक निरीक्षण*
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर अनिल उपाध्याय और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बागेश्वर दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस फायर की टीम ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न होटलों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और मॉल्स में अग्निशमन उपकरणों का सघन चेकिंग अभियान चलाया । टीम ने होटलों और मॉल्स में स्थापित फायर हाइड्रेंट, पोर्टेबल अग्निशामक यंत्र स्प्रिंकलर सिस्टम और आपातकालीन निकास द्वारों की भौतिक स्थिति को परखा। इसके साथ ही उपकरणों की एक्सपायरी डेट और उनके चालू हालत में होने की भी जांच की गई।

*2.रीमा पुलिस टीम ने जंगलों में धधक रही आग को बुझाया*
इसी क्रम में आपदा प्रबंधन और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति तत्परता दिखाते हुए, चौकी प्रभारी रीमा नरेन्द्र कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम हौराली के जंगलों में अचानक लगी भीषण आग* की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय संसाधनों और त्वरित सूझबूझ से पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद जंगल की आग को पूरी तरह बुझाकर शांत किया, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान होने से बचा लिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *