बागेश्वर | उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए । उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में एस0ओ0जी0 बागेश्वर की टीम ने रात्रि के समय सघन चैकिंग के दौरान एक बिना नंबर की एंटार्क स्कूटी पर सवार दो युवक सूरज गर्ब्याल पुत्र शंकर गर्ब्याल व कुनाल आर्या पुत्र कैलाश चन्द्र आर्या के कब्जे से 422 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी । पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर स्कूटी को कब्जे पुलिस लेकर सीज किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द कोतवाली बागेश्वर में FIR No. 36/2026 धारा 8/20/60 NDPS Act* के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो को मा0 न्यायालय पेश किया* जा रहा हैं साथ ही अभियुक्तो के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज एवं आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध* में विवेचना प्रचलित है।
*अभियुक्त का विवरण—-*
1-सूरज गर्ब्याल पुत्र शंकर गर्ब्याल, निवासी- वार्ड नं. 19, कलावती कॉलोनी, नवाबी रोड, हल्द्वानी, जिला नैनीताल उम्र 20 वर्ष
2-कुनाल आर्या, पुत्र कैलाश चन्द्र आर्या, निवासी- राजेन्द्र नगर, राजपुरा, वार्ड नं. 14 हल्द्वानी, जिला नैनीताल उम्र 22 वर्ष।
















Leave a Reply