बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद पुलिस ‘सेवा और सुरक्षा’ के संकल्प को पूरा करते हुए निरंतर मानवीय कार्य कर रही है । जिला अस्पताल बागेश्वर में उपचाराधीन बुजुर्ग पुरुष को इलाज के लिए तुरंत बी-पॉजिटिव (B+) ब्लड की जरूरत होने पर जब परिजनों को कहीं ब्लड नहीं मिला, फोन कॉल के माध्यम सूचना पुलिस को प्राप्त हुई कोतवाली बागेश्वर में नियुक्त मुख्य आरक्षी जयकुमार द्वारा बिना समय गंवाए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के लिए रक्तदान किया गया । उक्त कर्मचारी द्वारा पुर्व में भी रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने में सहयोग किया जा चुके है। उनके इस त्वरित और संवेदनशील कदम की स्थानीय जनता और सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है । समय पर इलाज हेतु रक्त मिलने पर बीमार महिला के परिजनों व चिकित्सालय स्टाफ द्वारा मुख्य आरक्षी जयकुमार व जनपद पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
ड्यूटी के साथ निभाया मानवता का फर्ज : बागेश्वर पुलिस के जवान ने किया रक्तदान, बचाई युवती की जान ।
















Leave a Reply