कपकोट के पास पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहुँचाया अस्पताल ।

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत किसी भी प्रकार की घटना की सूचना प्राप्त होने पर राहत बचाव कार्य हेतु त्वरित कार्यवाही करने एवं अलर्ट मोड पर रहने हेतु जनपद के समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में सुबह लगभग 08:00 बजे आपातकालीन सेवा डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तुततुड़िया जल देवी मंदिर कपकोट के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है | सूचनाकर्ता महेश सिंह निवासी ग्राम रैथल, थाना कपकोट ने बताया कि टाटा 407 पिकअप वाहन संख्या- यूके-02 सीए-0677 ग्राम खटगेड़ा रैथल से तोक भैरू रैथल घास लाने जा रही थी। इसी दौरान एक तीखे मोड़ पर वाहन असंतुलित होकर सड़क से करीब 10-15 मीटर नीचे खाई में गिर गया । घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना कपकोट और कोतवाली बागेश्वर की पुलिस टीमें तत्काल भारी राहत सामग्री के साथ मौके पर पहुँचीं । पुलिस कर्मियों ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया । वाहन में चालक सहित कुल 06 लोग सवार थे, जिन्हें तत्काल खाई से बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय बागेश्वर भेजा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *