उदास चैहरों को एसएसपी नवनीत सिंह ने दिया मुस्कुराने का मौका करीब 20 लाख रुपये बाजार कीमत के खोए हुए 51 मोबाइल फोन लौटाए फोन वापस मिलने की आस छोड़ चुके लोगों ने जताया हरिद्वार पुलिस का आभार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | देहात क्षेत्र के दौरे के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा कोतवाली परिसर में गंगनहर पुलिस द्वारा रिकवर किए गए करीब 20 लाख रुपये बाजार कीमत के खोए हुए 51 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को वापस लौटाए । वापस मिलने की कोई आस न होने पर भी खोए मोबाइल से भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर रहे मोबाइल स्वामियों ने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *