रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | वादी विरेन्द्र पुत्र पन्नालाल निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना कुमरगांव जिला बदांयू उ0प्र0 हाल निवासी किरायेदार रघुनाथ कालोनी शिवसिटी कालोनी कोतवाली भगवानपुर जिला हरिद्वार द्वारा थाना आकर तहरीर दी की मेरा नाबालिग पुत्र घर से बिना बताये कही चला गया जो अभी तक घर वापस नही आया के सम्बन्ध मे दी गई जिसके आधार पर थाना हाजा पर त्वरित कार्यवाही करते हुय़े मु0अ0स0 233/26 अभियोग पंजीकृत किया गया । उपरोक्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा बच्चे की सकुशल बरामदगी किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये थे । जिस पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा आस पास के क्षेत्र के कैमरों को खंगाला गया तथा सोशल मीडिया व पुलिस के वाटसअप ग्रुपों मे बच्चे की फोटो प्रसारित कि गई तथा आस पास के गांव के लोगो व टैम्पो चालक / रिक्शा चालको को अपर्हत बालक की फोटो दिखाकर जानकारी लेकर जगह-जगह तलाश करते हुये दिनांक 09/06/2026 पुलिस टीम की कडी मेहनत से अपर्हत बालक जो अमन कालोनी सिसौना के पास अकेला घूमता हुआ मिला । पुलिस टीम द्वारा हुलिए का मिलान करने पर वही लापता बच्चा निकला पुलिस टीम द्वारा बच्चे को अपने विश्वास मे लिया भोजन व पानी दिया तथा घर से बिना बताये चले जाने के बारे मे पूछा तो बालक कुलदीप द्वारा बताया गया कि मेरे पापा विरेन्द्र द्वारा मुझे डांटा गया था जिस कारण मै घर से चला गया था बच्चे को थाने लाया गया । थाने पर बच्चे के माता पिता को बुलाकर काउंसलिग की गई बच्चे को सकुशल देखकर परिजनो की आखो मे आंसू आ गए परिजनो द्वारा हरिद्वार पुलिस की इस त्वरित और मानवीय कार्यवाही के लिए दिल से आभार किया गया ।















Leave a Reply