अटल वाटिका से ज्वालापुर कोतवाली मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का भव्य शुभारंभ,​ नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात |

अटल वाटिका से ज्वालापुर कोतवाली मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का भव्य शुभारंभ,​ नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात,

​शिवालिक नगर । नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए अटल वाटिका से ज्वालापुर कोतवाली को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के पुनर्निर्माण एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा चौड़ीकरण कार्य का नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया। इस विकास कार्य के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजाना लगने वाले जाम और यातायात की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी । ​इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को एक नई गति मिली है। इसी कड़ी में शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र के भीतर भी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसुविधाओं को बेहतर व आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं । ​कनेक्टिविटी होगी मजबूत, जाम से मिलेगी मुक्ति अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मार्ग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल वाटिका से ज्वालापुर कोतवाली तक का यह मार्ग क्षेत्र के हजारों लोगों की दैनिक आवाजाही का प्रमुख रास्ता है। सड़क के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा तथा आमजन को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि रपटे पर बन रहे नए पुल के निर्माण कार्य के साथ-साथ इस सड़क का चौड़ीकरण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा । इससे मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा, जाम की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिलेगी तथा आसपास के क्षेत्रों की आपसी कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने दोहराया कि नगर पालिका जनता की आवश्यकताओं को सर्वोपरि रखते हुए क्षेत्र के समग्र और चहुंमुखी विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है । ​क्षेत्रवासियों ने जताया आभार सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ होने पर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और पालिका अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार जताया । ​इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद वीरेंद्र अवस्थी, हरिओम चौहान, डॉ. राजकुमार यादव, रमेश पाठक, दीपक नौटियाल, गौरव पुंडीर, दिनेश वर्मा, चंद्रभान सिंह, हरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। इसके साथ ही मंडल महामंत्री पंकज चौहान, अजय मलिक, अशोक उपाध्याय, रवि वर्मा, अंशुल शर्मा, देवविख्यात भाटी, आदित्य मलिक, महेंद्र शर्मा, राजेश बालियान, सुधांशु राय, विजय चौधरी सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *