रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड राज्य में उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे कुछ जनपदों में ऐसे परिवार निवासरत पाए गए हैं, जो उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड दोनों राज्यों से राशन कार्ड के माध्यम से गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का अनुचित लाभ प्राप्त कर रहे हैं । जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि उक्त के दृष्टिगत शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में टीमों का गठन करते हुए ,जनपद में प्रचलित राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 28.04.2026 से 08.06.2026 तक कुल 20,861 राशन कार्डों का सत्यापन किया गया । सत्यापन के दौरान आर्थिक रूप से सक्षम, अपात्र, मृतक एवं बाहर निवासरत व्यक्तियों के मामलों में कार्रवाई करते हुए 462 राशन कार्ड एवं 2202 यूनिट निरस्त की गई हैं। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जनपद में यह सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगा ।
2
*चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण बुलेटिन*
हरिद्वार | हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 4740 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया*
*यमनोत्री धाम के लिए – 856*
*गंगोत्री धाम के लिए – 871*
*केदारनाथ धाम के लिए -1465*
*बद्रीनाथ धाम के लिए – 1547*
*हेमकुंड साहिब के लिए – 01*
*कुल – 4740 विभिन्न राज्यों से आए यात्रियों द्वारा चारधाम के लिए आज अपना पंजीकरण कराया गया।*
*ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 4 लाख 7 हजार 5 सौ 23 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कर चुके है।*
3
*”सरकार चली गरीब के द्वार, सरकार चली किसान के द्वार” : उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने ग्राम पनियाला में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश*
हरिद्वार | समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति, उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) एवं पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल जी ने विधानसभा झबरेड़ा के ग्राम पनियाला में जनसंवाद कार्यक्रम किया । मुख्यमंत्री जी द्वारा अनुमोदित* इस एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत मा० उपाध्यक्ष जी प्रातः 10:30 बजे शिविर कार्यालय झबरेड़ा से रवाना होकर 11:00 बजे* रविदास मंदिर, पनियाला पहुंचे। यहां उन्होंने दोपहर 01:00 बजे तक चले कार्यक्रम में स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों और लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया । बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहु-उद्देशीय शिविर”* के इस कार्यक्रम मे 17 समस्याएं आई। जिनमे से 6 समस्याओ का समाधान मौके पर ही किया गया । कर्णवाल जी ने पेंशन, छात्रवृत्ति, विवाह अनुदान, एससीपी योजनाओं एवं राशन कार्ड से जुड़ी दर्जनों शिकायतें मौके पर सुनीं। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी हरिद्वार एवं खंड विकास अधिकारी रुड़की को निर्देशित किया कि “बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहु-उद्देशीय शिविर”* के तहत प्राप्त हर आवेदन का 15 दिन में निस्तारण सुनिश्चित करें।














Leave a Reply