रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह द्वारा हरिद्वार क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट, होमस्टे एवं अन्य जनसहभागिता वाले संस्थानों का विशेष निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान आपातकालीन निकास मार्ग (Emergency Exit) की व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, प्राथमिकता अग्निशमन यंत्रों की कार्यक्षमता एवं वैधता व अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र (Fire NOC) की स्थिति की गहनता से जांच की गई । संस्थानों के प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि सभी अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील अवस्था में रखें तथा अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें । अग्नि सुरक्षा में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है ।














Leave a Reply