मार्ग अवरोध मुक्त आवागमन एवं जनजागरूकता अभियान अग्निशमन वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए फायर यूनिट रुड़की की विशेष पहल |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार रुड़की क्षेत्र में बढ़ती अग्नि दुर्घटनाओं के दृष्टिगत संकरी गलियों एवं बाजार क्षेत्रों में अग्निशमन वाहनों के सुगम आवागमन हेतु विशेष अभियान चलाया गया । अग्निशमन अधिकारी रुड़की के दिशा-निर्देशन में फायर यूनिट रुड़की की टीम द्वारा वीटी गंज से रामपुर मंडी तक स्थित संकरे बाजार मार्ग का निरीक्षण करते हुए अग्निशमन वाहन का आवागमन कराया गया। इस दौरान मार्ग पर दुकानों के सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को तत्काल सामान हटाने एवं रास्ता साफ रखने के निर्देश दिए गए । साथ ही स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों को जागरूक करते हुए अपील की गई कि अग्निशमन वाहनों तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों के लिए मार्ग सदैव अवरोध मुक्त रखें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य समय पर किया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *