लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती के द्विवार्षिक आयोजन पर प्रशिक्षु आरक्षियों को राष्ट्रसेवा व नशा तस्करी की रोकथाम एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 जयंती के द्विवार्षिक आयोजन के अवसर पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों को गुजरात में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित विश्व की सबसे ऊँची (182 मीटर) प्रतिमा Staute of Unity की जानकारी दी गई । इस अवसर पर उनके दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए जवानो को नेतृत्व क्षमता, ईमानदारी, एकजुटता एवं राष्ट्र प्रथम और कर्तव्य सर्वोपरि के लिए प्रेरित किया गया । साथ ही प्रशिक्षुओ को नशे के विरुद्ध जागरुक करते हुए नशे के दुष्प्रभावो ,नशा तस्करी की रोकथाम एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए नशा मुक्त भारत हेतु शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं मानस पोर्टल 1933 की जानकारी दी गयी । इस मौके पर क्षेत्राधिकारी ऑप्स/ज्वालापुर व ए0एन0टी0एफ टीम , प्रतिसार निरीक्षक प्रशिक्षण, प्रशिक्षकगण एवं नवनियुक्त 230 प्रशिक्षु आरक्षी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *