वर्ष- 2022 से लगातार चल रहा था फरार पुलिस द्वारा गिरफ्तारी हेतु लगातार दी जा रही थी दबिश ठिकाने बदल-बदल कर कर रहा था, पुलिस को गुमराह |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | थाना सिडकुल पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 388/22 पंजीकृत किया गया उक्त अभियोग की विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा संपादित की जा रही है । उक्त अभियोग में वांछित चल रहे आरोपित अरुण कुमार को जो की लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश/गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सम्भावित स्थानों पर दविश दी जा रही थी । आरोपित लगातार अपने रहने के ठिकाने बदल-बदल कर पुलिस को गुमराह कर रहा था, आरोपित पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गिरफ्तारी हेतु ₹5000/- का इनाम घोषित किया गया तथा माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानतीय वारण्ट जारी किया गया । उक्त आरोपित की तलाश हेतु मुखवीर तन्त्र को सक्रिय कर मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपित अरुण कुमार उपरोक्त को पुलिस चौकी बलवा गेट कोतवाली जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के पास से पकडा गया ।

*नाम व पता आरोपित*
अरुण कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी भलुवा पोस्ट अंतवाडी थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *