नशा तस्करों पर भगवानपुर पुलिस का लगातार प्रहार 10.68 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 तस्कर पुलिस ने दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है । चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अब्दुल कादिर पुत्र रिफाकत निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल, थाना भगवानपुर को सिकंदरपुर से बढ़ेड़ी जाने वाले कच्चे मार्ग से हिरासत में लिया गया । आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 234/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपी*
अब्दुल कादिर पुत्र रिफाकत निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल, थाना भगवानपुर, हरिद्वार

*बरामदगी*
10.68 ग्राम अवैध स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *