बागेश्वर | थाना कपकोट क्षेत्र के विश्व प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर में ट्रैकिंग के दौरान लापता हुए 28 वर्षीय युवक अभिषेक चौहान की खोज के लिए पुलिस और प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। खाती गांव से आगे पिंडारी घाटी के दुर्गम इलाकों में बड़े पैमाने पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व विभाग, वन विभाग, फायर सर्विस व आपदा मित्रो की संयुक्त टीमें पिंडारी ग्लेशियर सहित आसपास के जंगलों, गहरी खाइयों, गधेरो, चट्टानों के बीच स्थित छोटे-छोटे उड्यारों, झाड़ी-झंखाड़ एवं अन्य सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्च अभियान* चला रही हैं। इसके लिए आधुनिक ड्रोन कैमरो के माध्यम से पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक एवं आसपास के सम्पूर्ण क्षेत्र का गहन सर्च अभियान* संचालित किया जा रहा है ताकि किसी भी संभावित स्थान की बारीकी से जाँच की जा सके । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा अभियान की निरंतर समीक्षा व निगरानी* की जा रही है। सर्च टीमें *घटना स्थल के आस-पास के प्रत्येक हिस्से की बारीकी से छानबीन कर रही हैं, साथ ही, जनपद पुलिस का गुमशुदा व्यक्ति के परिवार से लगातार समन्वय के अतिरिक्त गुमशुदा व्यक्ति का सुराग लगाने के लिए उनके दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों से भी लगातार संपर्क कर हर संभावित इनपुट लेकर बागेश्वर पुलिस *गुमशुदा की सुरक्षित बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास* कर रही है। इसके लिए सरहदी जनपदो और थानों को भी गुमशुदा के पंपलेट भेजकर सूचित किया गया है ।
गुमशुदा युवक की जानकारी:
नाम: अभिषेक चौहान (उम्र 28 वर्ष)
पिता का नाम: रघुराज चौहान
वर्तमान निवासी: नोएडा (दिल्ली एनसीआर
मूल निवासी: ग्राम शेखूपूरा, पोस्ट कन्डेला, तहसील कैराना, जिला शामली (उत्तर प्रदेश)
अपील:
यदि किसी भी ट्रैकर, गाइड या स्थानीय नागरिक को इस युवक के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत थानाध्यक्ष कपकोट 9411113310 या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष 9411112983 को सूचित करें।















Leave a Reply