थाना कनखल क्षेत्र के ठोकर नम्बर 10 बैरागी कैम्प से नाबालिग बालिका का अपहरण |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | थाना कनखल क्षेत्र के ठोकर नम्बर 10 बैरागी कैम्प से समय करीब 10.30 बजे एक नाबालिग बालिका 3 वर्षीय कुमारी राधिका पुत्री विनोद सोलंकी निवासी ठोकर नम्बर 10 बैरागी कैम्प थाना कोतवाली कनखल हरिद्वार का अपहरण एक महिला व एक व्यक्ति द्वारा किया गया जो सीसीटीवी फुटेज मे बच्ची को स्पष्ट गोदी / टेम्पो मे ले जाते हुये दिखाई दे रहे है । जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0स0 196/26 धारा 137(2) BNS बनाम अज्ञात में पंजीकृत किया गया है । सभी मीडिया बंधुओ से अनुरोध है कि वह अपने-अपने सभी चैनलों पर व्यापक प्रचार प्रसार करने का कष्ट करें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *