नैनीताल | एस.एस.पी. नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 के निर्देशानुसार जनपद में मुख्यमंत्री उत्तराखंड के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने के दिशा–निर्देश दिए गए हैं । तत्क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी द्वारा कालाढूंगी नैनीताल में ड्यूटी पर तैनात होने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई ।
*ब्रीफिंग के मुख्य बिंदु:*
▫️*सख्त एक्सेस कंट्रोल:* वी0आई0पी0 प्रोटोकॉल के मानकों के अनुसार कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग तथा आस-पास के क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा घेरा और एक्सेस कंट्रोल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
▫️*सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग:* सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्धों पर नजर रखने और प्रभावी चेकिंग व फ्रिस्किंग करने के कड़े निर्देश दिए गए।
▫️*सुगम यातायात व्यवस्था:* आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस को सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान लागू करने हेतु निर्देशित किया गया।
▫️*व्यवहार कुशलता:* ब्रीफिंग के दौरान स्पष्ट किया गया कि सभी पुलिस कर्मियों को शालीनता और विनम्रता से व्यवहार करेंगे।
▫️*वीआईपी मार्ग:* वीआईपी मूवमेंट के दौरान VIP मार्गो पर सभी रोक, रुकावटों को पूर्व में ही दूर कर लिया जाय।
▫️सभी को सतर्कता और पूर्ण मुस्तैदी के साथ वीआईपी ड्यूटी सम्पादित करने के निर्देश दिए गए।
ब्रीफिंग के दौरान रेवाधर मठपाल एसपी संचार जनपद नैनीताल, अमित कुमार सीओ हल्द्वानी, अंजना नेगी सीओ नैनीताल, निरीक्षक अभि0सूचना नैनीताल ज्ञानेंद्र शर्माअरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी विज मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर, बृजमोहन राणा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं, सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी, श्री विजय नेगी थानाध्यक्ष बेतालघाट भूपेश पाण्डे निरीक्षक यातायात हल्द्वानी समेत वी0आई0पी0 ड्यूटी के लगे पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।
















Leave a Reply