माटी कला बोर्ड के सदस्य बनाए गए श्यामल कुमार ने जताया आभार |

हरिद्वार | वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामल कुमार को माटी कला बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। माटी कला बोर्ड में सदस्य पद की जिम्मेदारी दिए जाने पर श्यामल कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, पार्टी नेतृत्व, समस्त संगठन तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा एक साधारण कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना उनके लिए गौरव, सम्मान और प्रेरणा का विषय है । यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि जनसेवा और संगठन के प्रति जवाबदेही को और अधिक बढ़ाने वाला अवसर है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों, संगठन के मूल्यों तथा उत्तराखंड के जनहित को सर्वा परि रखते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *