हरिद्वार में बस में आग लगने की घटना, कोई जनहानि नहीं वर्तमान में यातायात सामान्य कर दिया गया है |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | आज हरिद्वार में सर्वानंद घाट के पास एक बस में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस एवं कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित विभागों के समन्वय से आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया।

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारू रूप से संचालित कर सामान्य कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *