ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार |

बागेश्वर | पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में समाज में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एवं सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान के क्रम में कोतवाली बागेश्वर पुलिस की टीम क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियमित गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान नया सरयू पुल ट्रामा सेंटर के पास एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर जोर-जोर से शोर-शराबा और हुड़दंग मचाकर वहां से गुजरने वाले आम लोगों को परेशान करता हुआ पाया गया। पुलिस ने लोकेश कुमार पुत्र प्रहलाद राम, निवासी- नया सरयू पुल ट्रामा सेंटर के खिलाफ त्वरित वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे धारा 170 BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *