उत्तरकाशी | पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस लाइन ज्ञानसू, उत्तरकाशी परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पुलिस जवानों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए आमनागरिकों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने हेतु प्रोत्साहित किया गया । वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि स्वच्छ व स्वस्थ जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। सभी अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगायें, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता बनाए रखें ।
उत्तरकाशी पुलिस ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश |
















Leave a Reply