रिपोर्ट – वंश शर्मा
कलियर | कलियर क्षेत्र में संगठित गिरोह बनाकर गौकशी कर गौमांश की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्यों नौशाद, शादाब, वसीम, सरफराज उर्फ लम्बू आदि के विरुद्व थानाध्यक्ष पिरान कलियर के द्वारा मु0अ0स0 1/2026 धारा 2/3 गैगंस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग में आरोपी शादाब की गिरफ्तारी के लिए कई बार प्रयास किये गये किन्तु आरोपी लगातार फरार चल रहा था । ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा सुरागरस्सी पतारस्सी करते हुए शादाब को ग्राम सिकरौड़ा से गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुछताछ में आरोपी द्वारा बताया कि गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस की डर से वह गांव से अक्सर बाहर रहता था। गांव में चोरी छिपे कभी कभी आता था ।
*विवरण आरोपित-*
शादाब पुत्र रियासत निवासी सिकरौड़ा थाना भगवानपुर हरिद्वार















Leave a Reply