नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश में जनपद में अवैध शराब की बिक्री/तस्करी व होटल ढाबो में अवैध रुप से शराब परोसने के विरुद्ध अभियान प्रचलित है । इसी क्रम में दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त गौरव आर्य पुत्र राजू आर्य निवासी खड़कपुर मोटाहल्दु उम्र 21 वर्ष को खुरपिया फॉर्म ट्यूबल के पास हल्दुचौड़ से 108 पाउच कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली लालकुंआ में आबकारी अधिनियम FIR N0- 237/24 धारा 60 आबकारी अधि0 बनाम गौरव आर्या उपरोक्त पंजीकृत कराया गया है ।
लालकुंआ पुलिस ने अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply