अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत फायर रिस्क निरीक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान: बागेश्वर और कपकोट में कई संस्थानों की हुई चेकिंग, कमियाँ मिलने पर दिए निर्देश |

बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्गत आदेशों व निर्देशों के अनुपालन में जनपद के अंतर्गत अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष फायर रिस्क निरीक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत बागेश्वर और कपकोट नगर क्षेत्र के विभिन्न व्यावसायिक एवं सार्वजनिक संस्थानों का औचक निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा मानकों को परखा गया |

*निरीक्षण टीम द्वारा बागेश्वर, कपकोट नगर क्षेत्रान्तर्गत के निम्नलिखित प्रमुख संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था जाँची गई-*
1. अंबिका होटल, तहसील रोड बागेश्वर
2. टीवीएस शोरूम, तहसील रोड बागेश्वर
3. होटल विवेक, तहसील रोड बागेश्वर
4. एक्सिस बैंक, तहसील रोड बागेश्वर
5. दयाल फर्नीचर, तहसील रोड बागेश्वर
6. सरयू होटल, कपकोट, जनपद बागेश्वर
7. ओमकार होटल, कपकोट
8. न्यू हिमालयन रेस्टोरेंट, कपकोट
9. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , कपकोट

*सुरक्षा मानकों की जाँच और निर्देश:*
निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से संस्थानों में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्गों की उपलब्धता, विद्युत वायरिंग की स्थिति तथा अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र की गहनता से जाँच की गई। जिन संस्थानों में अग्निशमन व्यवस्थाओं में कमियाँ पाई गईं, उनके प्रभारियों और प्रबंधकों को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था अविलंब दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए गए।

*जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण:*
निरीक्षण के साथ-साथ मौके पर ही उपस्थित स्टाफ को अग्निशमन उपकरणों के संचालन की व्यावहारिक जानकारी दी गई। टीम द्वारा सभी को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम करने तथा आपातकाल के समय बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में जागरूक करते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के सुझाव दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *