हरिद्वार | वादी अनिकेत पुत्र रामु निवासी सेक्टर 04, सिंगा देवी मन्दिर बस्ती नयागांव शिवालिक विहार मोहाली चढीगढ पंजाब चंडीगढ़ से हरिद्वार गंगा स्नान हेतु अपने पिता पत्नी समेत अपने 6 बच्चों के साथ आए थे। प्लेटफार्म नंबर चार पर हरिद्वार से अमृतसर जाने वाली ट्रेन में चढ़ गए ट्रेन चलने से पहले किसी ने बताया कि यह ट्रेन चंडीगढ़ नहीं जाएगी जिस पर आनन – फानन में नीचे उतरे और इस दौरान भारी भीड़ में उनका बच्चा ट्रेन में ही छूट गया जिस पर उनके द्वारा अपने पाँच वर्षीय पुत्र रेलवे स्टेशन हरिद्वार के प्लेटफार्म न0-04 पर खडी ट्रेन हरिद्वार अमृतसर एक्सप्रेस में गुम हो जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । तहरीर के आधार पर थाना जीआरपी हरिद्वार पर मुकदमा अपराध संख्या 22/2026 धारा-137(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना म0उ0नि0तरन्नूम सईद के सुपुर्द की गयी । जिसकी सूचना से उच्चाधिकारी गणों को अवगत कराया गया। उपरोक्त घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कप्तान जीआरपी सुश्री अरूणा भारती के निकट पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में तीन टीमों का गठन किया गया। टीमों को जनपद हरिद्वार में तलाशी के साथ-साथ गुमशुदा बालक की बरामदगी हेतु गैर राज्य उ0प्र0, पंजाब, चण्डीगढ भेजा गया। एक टीम को वादी के बयातेनुसार संभावित स्थानों के सीसीटीवी कैमरें देखने में लगया गया । इसी दौरान जगाधरी हरियाणा गई पुलिस टीम को शानदार सफलता तब मिली जब गठित टीम द्वारा जगाधरी जनपद यमुनानगर हरियाणा से उपरोक्त बालक को सकुशल बरामद किया गया । उपरोक्त गुमशुदा बालक सी0डब्लू0सी0 रोशनाबाद हरिद्वार के सामने पेश किया गया जहाँ से उपरोक्त बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
कप्तान द्वारा खुलासे मे लगी पूरी टीम को शाबाशी दी गई ।















Leave a Reply