ऑल्टो कार से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते 1 गिरफ्तार, 5 पेटी शराब बरामद चारधाम यात्रा के दौरान उत्तरकाशी पुलिस का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी |

उत्तरकाशी | चारधाम यात्रा के सुरक्षित एवं सुगम संचालन के साथ-साथ जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत संदिग्ध तथा अवैध गतिविधियों के साथ अवैध नशे एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चेकिंग जारी है । इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में कोतवाली बड़कोट पुलिस* द्वारा गत रात्रि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानाचट्टी स्थित जर्जर गाड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ऑल्टो कार संख्या UK07U-3634 को रोककर तलाशी ली, गुरूदेव सिंह रावत (38 वर्ष) को वाहन से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। वाहन से 5 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (सोलमेट ब्लू व्हिस्की) बरामद की गई । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बड़कोट में *धारा 60/72 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *