एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई 200 अवैध नशीली गोलियों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को अवैध नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया।

*पुलिस कार्रवाई*
थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान यात्री शेड, गौला बाईपास, स्लेटर हाउस के पास, बनभूलपुरा क्षेत्र से एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त को 200 नशीली गोलियां (Alprazolam) के साथ गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तारी*
नसीम अहमद पुत्र महमूद आलम निवासी – मोहम्मदी मस्जिद के सामने वाली गली, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल उम्र – 40 वर्ष

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में *एफआईआर संख्या 93/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *